Monday, July 14, 2025 02:50:23 PM

शिवभक्ति का उफान सावन के पहले सोमवार को
सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा वातावरण

सावन के पहले सोमवार को गौतमबुद्धनगर में शिवभक्तों का उत्साह देखने को मिला। भक्तों ने रुद्राभिषेक, जलाभिषेक किया, और शिवालयों में भारी भीड़ उमड़ी।

सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा वातावरण
मंदिरों में जलाभिषेक करती महिलाएं | पाठकराज
पाठकराज

गौतमबुद्धनगर। सावन के पहले सोमवार को पूरे शहर में शिवभक्ति का अद्भुत दृश्य देखने को मिला। अलसुबह से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने रुद्राभिषेक, जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक कर भगवान शिव को प्रसन्न किया। भीगती बारिश के बीच भक्तों के 'बम-बम भोले' के जयकारों ने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

height=454

शिवालयों में उमड़ा आस्था का जनसैलाब

शुक्रवार से सावन की शुरुआत के साथ ही मंदिरों में पूजन का सिलसिला शुरू हो गया था, लेकिन सोमवार को श्रद्धा का विशेष उफान देखने को मिला। सेक्टर-44 के छलेरा शिव मंदिर, वोडा शिव मंदिर, बिसरख शिव मंदिर सहित क्षेत्र के कई अन्य मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ देखी गई। सुबह 4 बजे से ही मंदिरों के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए थे।

भाईपुर ब्रह्मनान गांव स्थित नानकेश्वर महादेव मंदिर में तो स्थानीय लोगों के साथ दिल्ली-एनसीआर से भी हजारों श्रद्धालु जलाभिषेक के लिए पहुंचे। मंदिर प्रशासन और पुलिस ने मिलकर व्यवस्था को संभाला और CCTV कैमरे व ड्रोन के माध्यम से भीड़ पर नजर रखी गई।

height=345

पूजन की विधि और महत्व पर बोले आचार्य

सेक्टर-2 स्थित श्री लाल मंदिर के आचार्य विनोद शास्त्री ने बताया कि सावन में शिव पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने बताया, "भगवान शिव को गन्ने के रस से स्नान कराने से लक्ष्मी की प्राप्ति होती है, गिलोय के रस से रोगों का नाश होता है और दूध से सुख-शांति मिलती है। पंचामृत स्नान – दूध, दही, घी, शहद और शक्कर – सबसे श्रेष्ठ माना गया है।"

height=396

बारिश बनी सौगात, भक्तों का उत्साह दोगुना

बारिश ने जहां मौसम को सुहावना बना दिया, वहीं शिवभक्तों की आस्था को भी दोगुना कर दिया। मंदिरों में महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित हर वर्ग के लोग आस्था के साथ शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, तिल, शहद और फूल अर्पित करते नजर आए।

 

कांवड़ यात्रा के लिए विशेष तैयारियां

सावन के साथ कांवड़ यात्रा का शुभारंभ भी हो चुका है। गौतमबुद्धनगर पुलिस ने सुरक्षा के लिए खास तैयारियां की हैं। जगह-जगह बैरिकेडिंग, राहत शिविर और चिकित्सा केंद्र बनाए गए हैं ताकि कांवड़ियों को कोई असुविधा न हो।

 

महाशिवरात्रि मेला 20 जुलाई से

नानकेश्वर महादेव मंदिर में आगामी 20 से 23 जुलाई तक चार दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का आयोजन होगा, जिसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें