पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह
पाठकराज
नोएडा, 8 मई 2025 — गौतमबुद्धनगर की पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने जनपद की कानून व्यवस्था और सुरक्षा प्रबंधन को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए पांच वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का तबादला किया है। यह निर्णय गुरुवार सुबह लिया गया और तत्काल प्रभाव से लागू भी कर दिया गया।
किसे कहां भेजा गया? देखें तबादला सूची:
-
रामबदन सिंह, डीसीपी नोएडा रहे, को अपर पुलिस आयुक्त यातायात नियुक्त किया गया है। उन्हें एफआरआरओ शाखा और नारकोटिक्स शाखा का पर्यवेक्षक भी बनाया गया है।
-
राजीव नारायण मिश्रा — शासन से स्थानांतरित होकर गौतमबुद्धनगर कमिश्नरेट में पहुंचे हैं। उन्हें अपर पुलिस आयुक्त कानून एवं व्यवस्था के पद पर नियुक्त किया गया है। इसके साथ ही उन्हें रिट सेल का पर्यवेक्षक भी बनाया गया है।
-
यमुना प्रसाद, डीसीपी पुलिस लाइन, को नई जिम्मेदारी डीसीपी नोएडा के रूप में दी गई है।
-
रविशंकर निम को डीसीपी हेडक्वार्टर बनाया गया है। साथ ही, उन्हें डीसीपी पुलिस लाइन का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है।
-
प्रीति यादव को डीसीपी साइबर थाना की जिम्मेदारी के साथ-साथ महिला सुरक्षा सेल का भी अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।
प्रशासनिक सुदृढ़ीकरण की दिशा में कदम
पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह के नेतृत्व में यह प्रशासनिक फेरबदल शहर में बढ़ती चुनौतियों और सुरक्षा की जटिलताओं को ध्यान में रखते हुए किया गया है। यह कदम पुलिस बल के कार्य को बेहतर तालमेल, स्पष्ट जिम्मेदारी और सुव्यवस्थित संचालन की दिशा में मील का पत्थर माना जा रहा है।