Saturday, June 07, 2025 04:51:28 AM

उत्तर प्रदेश उप मुख्यमंत्री का निरीक्षण
बरेली: जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जताई नाराजगी, अधिकारियों को फटकार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने बरेली जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जहां उन्होंने मरीजों की स्थिति और सफाई की कमी पर नाराजगी जताई।

बरेली जिला अस्पताल में निरीक्षण के दौरान डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जताई नाराजगी अधिकारियों को फटकार
जिला अस्पताल में रजिस्टर चेक करते डिप्टी सीएम | पाठकराज
पाठकराज

बरेली। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने शुक्रवार सुबह जिला अस्पताल, बरेली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों के बिस्तरों पर तकिया न मिलने की स्थिति देखकर वे खासे नाराज नजर आए।

उप मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अपर निदेशक एवं प्रमुख अधीक्षक डॉ. अलका शर्मा को सख्त फटकार लगाते हुए कहा कि शासन द्वारा छह महीने पूर्व ही मरीजों को तकिया उपलब्ध कराने का आदेश जारी किया गया था, लेकिन आज तक उसका अनुपालन नहीं हुआ है।

इसके बाद उन्होंने ओपीडी, पैथोलॉजी, अन्य वार्डों का भी निरीक्षण किया और मरीजों से उनकी चिकित्सा सेवाओं से जुड़ी समस्याएं और अनुभव पूछे। निरीक्षण के दौरान पैथोलॉजी और इमरजेंसी वार्ड में गंदगी पाई गई, जिस पर उन्होंने गहरी नाराजगी जताई और तत्काल सफाई कराने के निर्देश दिए।

डिप्टी सीएम का यह निरीक्षण स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत और सरकारी आदेशों के क्रियान्वयन की स्थिति को उजागर करता है।


सम्बन्धित सामग्री