Saturday, May 17, 2025 06:49:23 PM

बड़ा राजनीतिक उलटफेर
AAP : 15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट

दिल्ली नगर निगम में 15 पार्षदों ने आम आदमी पार्टी छोड़ कर नई 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' का गठन किया, राजनीतिक संतुलन में बदलाव की संभावना।

 aap  15 पार्षदों ने दिया इस्तीफा इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से बनाएंगे थर्ड फ्रंट
पार्टी से इस्तीफा देनेवाले पार्षद
पाठकराज

नई दिल्ली। दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका देते हुए 15 पार्षदों ने शनिवार को पार्टी छोड़ दी। हेमचंद्र गोयल के नेतृत्व में हुई बैठक में इन सभी पार्षदों ने पार्टी की कार्यशैली पर सवाल उठाए और एक नए राजनीतिक मंच 'इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी' के गठन की घोषणा की है। थर्ड फ्रंट की कमान मुकेश गोयल को सौंपी गई है।

 

क्या बोले नेता?

पूर्व नेता सदन मुकेश गोयल ने कहा,

“ऊपर से आदेश आते थे, नीचे की बात नहीं सुनी जाती थी। हमें केवल चेहरा बनाकर रखा गया था, फैसला कोई और करता था।”

 

वहीं हेमचंद गोयल ने कहा,

“नगर निगम का मतलब विकेंद्रीकरण है, लेकिन आप पार्टी में पूरी शक्ति एक व्यक्ति के पास केंद्रित थी।”

 

 

थर्ड फ्रंट में शामिल पार्षद:

  1. मुकेश गोयल

  2. हेमचंद्र गोयल

  3. दिनेश भारद्वाज

  4. हिमानी जैन

  5. उषा शर्मा

  6. साहिब कुमार

  7. राखी कुमार

  8. अशोक पांडेय

  9. राजेश कुमार

  10. अनिल राणा

  11. देवेंद्र कुमार

  12. रोनाझी शर्मा
    (कुल 15 पार्षद, कुछ नाम सार्वजनिक नहीं)

 

सियासी समीकरण बदलेंगे?

दिल्ली नगर निगम में भाजपा के पास 117 पार्षद और आप के पास अब 98 के आसपास सदस्य रह गए हैं। इससे राजनीतिक संतुलन पर असर पड़ सकता है।


सम्बन्धित सामग्री