Saturday, June 07, 2025 09:27:35 PM

ईद मनाई गई शांतिपूर्वक
बुलंदशहर में ईद-उल-अजहा का पर्व सौहार्द के साथ संपन्न, हिंदू-मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल

बुलंदशहर में ईद-उल-अजहा के अवसर पर भाईचारे और सद्भावना की मिसाल देखने को मिली, स्थानीय हिंदू और मुस्लिम समुदायों ने एकजुटता दिखाई।

बुलंदशहर में ईद-उल-अजहा का पर्व सौहार्द के साथ संपन्न हिंदू-मुस्लिम एकता की पेश की मिसाल
क्षेत्र का दौरा करते एडीएम प्रशासन प्रमोद पांडेय | पाठकराज
पाठकराज

बुलंदशहर। ईद-उल-अजहा का पावन पर्व बुलंदशहर में पूरी शांति, सद्भाव और पारस्परिक सम्मान के साथ मनाया गया। जिले की सभी ईदगाहों और मस्जिदों में सुबह से ही नमाज अदा करने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ी। नमाज के बाद देश की अमन-चैन, खुशहाली और भाईचारे के लिए दुआ की गई। इस मौके पर सांप्रदायिक सौहार्द का दुर्लभ उदाहरण भी देखने को मिला। हिंदू समुदाय के लोगों ने अपने मुस्लिम मित्रों और पड़ोसियों को मिठाई खिलाकर ईद की मुबारकबाद दी, जिससे शहर में भाईचारे और आपसी प्रेम का संदेश गया।

जिला प्रशासन ने ईदगाहों और मस्जिदों में साफ-सफाई के विशेष इंतजाम किए थे। शहर काजी ने जनपद मुख्यालय की ईदगाह में नमाज अदा कराई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया। इस दौरान जिलाधिकारी श्रुति और एसएसपी दिनेश कुमार सिंह एवं एडीएम प्रशासन प्रमोद कुमार पांडेय नगर पालिका के कैंप में स्वयं मौजूद रहे। उन्होंने नमाज के बाद घर लौट रहे लोगों को ईद की शुभकामनाएं दीं। मुस्लिम समुदाय ने प्रशासन की ओर से की गई व्यवस्थाओं के लिए आभार प्रकट किया।

 

 


सम्बन्धित सामग्री