Friday, June 06, 2025 05:32:56 PM

बीआईएस का छापा
जालौन: बिना अनुमति के ISI मार्क लगा रहे इलेक्ट्रिक हीटर बनाने वाले पर छापा, बड़ी संख्या में सामान जब्त

उरई में बिना लाइसेंस ISI मार्क वाले हीटर बेचने पर भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने छापा मारा, कई उत्पाद जब्त किए।

जालौन बिना अनुमति के isi मार्क लगा रहे इलेक्ट्रिक हीटर बनाने वाले पर छापा बड़ी संख्या में सामान जब्त
छापेमारी के बाद नोटिस देते अधिकारी | पाठकराज
पाठकराज

उरई/नोएडा। उरई में बिजली से चलने वाले हीटर पर बिना अनुमति ISI मार्क लगाने के मामले में भारतीय मानक ब्यूरो (BIS) ने एम/एस नारायण इलेक्ट्रिकल्स नाम की दुकान पर छापा मारा। यह छापा BIS नोएडा शाखा के प्रमुख विक्रांत के निर्देशन में हुआ। टीम का नेतृत्व हर्षित कुमार जैन (उप निदेशक) और रसुजीत चोंगदर (सहायक निदेशक) ने किया। इस दौरान उरई पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

BIS को जानकारी मिली थी कि यह दुकान बिना वैध लाइसेंस के ही ISI मार्क वाले इलेक्ट्रिक हीटर बेच रही है। यह उपभोक्ताओं के साथ धोखाधड़ी है और कानून का उल्लंघन भी। जांच के दौरान BIS की टीम ने मौके से कई ऐसे हीटर जब्त किए, जिन पर गलत तरीके से ISI मार्क लगा हुआ था। BIS ने इस पर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अगर आरोप साबित होता है तो दुकानदार पर 2 लाख रुपये तक का जुर्माना या जेल की सजा हो सकती है। BIS ने लोगों से अपील की है कि जब भी कोई ISI मार्क वाला उत्पाद खरीदें, उसकी सच्चाई जरूर जांच लें। गलत तरीके से ISI मार्क लगाना गंभीर अपराध है।

                    

सम्बन्धित सामग्री