Wednesday, May 21, 2025 02:49:06 PM

कोरोना की वापसी भारत में
फिर से मंडरा रहा कोरोना का खतरा, भारत में भी बढ़ने लगे मामले — दक्षिण राज्यों में बढ़ी चिंता

कोरोना वायरस वैश्विक स्तर पर फिर से बढ़ रहा है, भारत में 257 एक्टिव केस के साथ केरल और महाराष्ट्र सबसे अधिक प्रभावित हैं।

फिर से मंडरा रहा कोरोना का खतरा भारत में भी बढ़ने लगे मामले — दक्षिण राज्यों में बढ़ी चिंता
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाठकराज

नोएडा (डिजिटल डेस्क)। कोरोना वायरस एक बार फिर वैश्विक स्तर पर सिर उठाने लगा है और हांगकांग-सिंगापुर जैसे देशों में मामले बेकाबू होते दिख रहे हैं। सिंगापुर में केवल मई माह में ही 14,000 से अधिक एक्टिव केस दर्ज किए गए हैं। ऐसे में भारत में भी संक्रमण के धीरे-धीरे बढ़ते मामलों ने चिंता की लकीरें खींच दी हैं।

भारत में 250+ एक्टिव केस, केरल-महाराष्ट्र सबसे आगे

देश में अब तक कुल 257 एक्टिव कोरोना केस सामने आए हैं। दक्षिण भारत सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है:

  • केरल – 69 एक्टिव केस

  • महाराष्ट्र – 44 एक्टिव केस (मुंबई में 2 मौतें भी)

  • तमिलनाडु – 34 एक्टिव केस

  • कर्नाटक – 8 केस

  • गुजरात – 6 केस

  • दिल्ली – 3 केस

  • हरियाणा, राजस्थान, सिक्किम – 1-1 केस

 

स्वास्थ्य मंत्रालय का दावा: "स्थिति नियंत्रण में", लेकिन सतर्कता जरूरी

केंद्र सरकार ने स्थिति पर नजर रखते हुए सभी राज्यों के स्वास्थ्य अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मंत्रालय के अनुसार,

"फिलहाल भारत में कोरोना कंट्रोल में है और अधिकांश केस मामूली लक्षणों वाले हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती की आवश्यकता नहीं पड़ी है।"

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि सरकार किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह तैयार है।

 


सम्बन्धित सामग्री