कार्यक्रम में मौजूज विशिष्ट लोग | पाठकराज
पाठकराज
नोएडा। वृक्षारोपण महाअभियान 2025 के तहत गौतम बुद्ध नगर में 9,31,520 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में बुधवार को ओखला पक्षी विहार, नोएडा में वन महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे उत्तर प्रदेश सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन राज्य मंत्री श्री केपी मलिक उपस्थित रहे। राज्य मंत्री श्री केपी मलिक ने रुद्राक्ष का पौधारोपण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वन महोत्सव में मंत्री और जिलाधिकारी ने रुद्राक्ष का पौधा लगाया।
इस अवसर पर राज्य मंत्री श्री केपी मलिक ने कहा:
"हमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति संवेदनशील बनना होगा। अधिक से अधिक वृक्ष लगाना ही पृथ्वी को संतुलित और जीवन को सुरक्षित रखने का साधन है। यह अभियान सिर्फ सरकार का नहीं, बल्कि हर नागरिक की भागीदारी का प्रतीक है।"
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार वर्मा ने इस अवसर पर कहा:
"वृक्षारोपण महाअभियान 2025 को हर व्यक्ति को अपने सामाजिक और नैतिक कर्तव्य के रूप में लेना चाहिए। मैं सभी से अपील करता हूं कि 'एक पेड़ मां के नाम' अवश्य लगाएं और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हमें अपनी सामाजिक और नैतिक जिम्मेदारी समझनी होगी। जितना अधिक हम वृक्ष लगाएंगे, उतना ही सुरक्षित और शुद्ध वातावरण आने वाली पीढ़ियों को मिलेगा।”