Saturday, May 24, 2025 03:53:38 PM

मुकुल देव का निधन
अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन, फिल्म जगत में शोक की लहर

भारतीय अभिनेता मुकुल देव का निधन हो गया है। उन्होंने 'सन ऑफ सरदार' और 'यमला पगला दीवाना' जैसी फिल्मों में काम किया था।

अभिनेता मुकुल देव का 54 वर्ष की उम्र में निधन फिल्म जगत में शोक की लहर
अभिनेता मुकुल देव की फाईल फोटो
पाठकराज

नई दिल्ली। भारतीय फिल्म और टेलीविजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। मशहूर अभिनेता मुकुल देव का शुक्रवार रात 54 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। ‘सन ऑफ सरदार’, ‘यमला पगला दीवाना’, ‘आर…राजकुमार’ जैसी लोकप्रिय फिल्मों में अपने अभिनय से पहचान बनाने वाले मुकुल देव के अचानक निधन से पूरे फिल्म जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मुकुल देव पिछले कुछ समय से अस्वस्थ थे और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती भी हुए थे। शुक्रवार रात उनका निधन हो गया। शनिवार सुबह जब उनके दोस्तों और परिचितों को यह खबर मिली तो उनके घर पर शोक संवेदनाएं जताने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालांकि, अब तक निधन का कारण आधिकारिक रूप से सामने नहीं आया है।

 

मनोज बाजपेयी ने जताया दुख

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मुकुल देव के निधन पर भावुक श्रद्धांजलि दी है। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा "मैं जो महसूस कर रहा हूं उसे शब्दों में बयां करना मुमकिन नहीं है। मुकुल एक भाई की तरह थे, एक कलाकार जिनकी गर्मजोशी और जुनून बेजोड़ था। बहुत जल्दी, बहुत कम उम्र में चले गए। उनके परिवार और इस नुकसान से दुखी सभी लोगों के लिए शक्ति की प्रार्थना करता हूं। मिस यू मेरी जान। जब तक हम फिर से नहीं मिलते। ओम शांति।"

 

मुकुल देव का फिल्मी सफर

टीवी से शुरुआत: मुकुल देव ने 1996 में टीवी शो से अपने करियर की शुरुआत की थी।

पहली फिल्म: 1996 की फिल्म ‘दस्तक’ में एसीपी रोहित मल्होत्रा का किरदार निभाकर सिल्वर स्क्रीन पर कदम रखा।

 

प्रमुख फिल्में

किला, वजूद, कोहराम,

मुझे मेरी बीवी से बचाओ,

सन ऑफ सरदार,

आर…राजकुमार, जय हो (खलनायक के रूप में)।

 

टीवी शोज

प्यार जिंदगी है,

कहानी घर घर की,

कहीं दिया जले कहीं जिया नाम।

मुकुल देव अपने शांत स्वभाव, दमदार अभिनय और हर भूमिका को सजीव कर देने की कला के लिए जाने जाते थे। उनका इस तरह असमय चला जाना भारतीय मनोरंजन जगत के लिए एक अपूरणीय क्षति है।


सम्बन्धित सामग्री