Thursday, August 21, 2025 08:54:17 PM

महिला ने लगाए गंभीर आरोप
विवाहिता पर दहेज उत्पीड़न व जान से मारने का प्रयास, बलात्कार की कोशिश का आरोप

नोएडा में एक महिला ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न और जानलेवा हमले के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

विवाहिता पर दहेज उत्पीड़न व जान से मारने का प्रयास बलात्कार की कोशिश का आरोप
सांकेतिक तस्वीर | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। थाना जारचा क्षेत्र में एक विवाहिता ने अपने पति और ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट, बलात्कार के प्रयास और जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता ने बताया कि उसकी शादी 12 मार्च 2024 को मेरठ निवासी दीपक चौहान से हुई थी। शादी में मायके वालों ने अपनी सामर्थ्य के अनुसार लाखों रुपये खर्च किए थे। कुछ समय बाद ही ससुराल पक्ष के लोग दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने लगे।

शिकायतकर्ता के मुताबिक 6 जनवरी 2025 को चचिया ससुर सोमवीर ने बलात्कार का प्रयास किया। देवर अभिषेक कई बार इसी तरह की कोशिश कर चुका है। सास पूनम, ननद सलोनी, मोनी और ससुर सतीश ने उसे सल्फास खिलाकर जान लेने की कोशिश की। कपड़े फाड़कर निर्वस्त्र करने की भी कोशिश की गई।

 

पुलिस की कार्रवाई

थाना जारचा प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शिकायत के आधार पर पति दीपक चौहान, चचिया ससुर सोमवीर, देवर अभिषेक, सास पूनम, ननद सलोनी, मोनी और ससुर सतीश के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है और गहन जांच जारी है। पीड़िता ने कहा कि दहेज की लालच में उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया और जान लेने की कोशिश की गई। उसने पुलिस से कड़ी कार्रवाई की मांग की है ताकि उसे न्याय मिल सके।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें