Thursday, August 21, 2025 03:26:47 PM

नोएडा की डीएम ने ट्विटर छोड़ा
गौतम बुद्ध नगर की पहली महिला डीएम मेधा रूपम ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद निष्क्रिय किया एक्स अकाउंट

नोएडा की डीएम मेधा रूपम ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के कारण अपना ट्विटर हैंडल निष्क्रिय कर दिया। ट्रोलिंग में उनके परिवार को भी निशाना बनाया गया था।

गौतम बुद्ध नगर की पहली महिला डीएम मेधा रूपम ने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग के बाद निष्क्रिय किया एक्स अकाउंट
फाइल फोटो | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। देश की राजधानी दिल्ली से सटे गौतम बुद्ध नगर जिले की डीएम मेधा रूपम ने सोशल मीडिया पर लगातार ट्रोलिंग का सामना करने के बाद अपना एक्स (ट्विटर) हैंडल निष्क्रिय कर दिया। हाल ही में डीएम पद का कार्यभार संभालने वाली मेधा रूपम पर बिहार चुनाव में SIR (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन रिपोर्ट) के मुद्दे को लेकर उनके परिवार को निशाना बनाया जा रहा था।

 

ट्रोलिंग का कारण

जानकारी के अनुसार, सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स लगातार उनके परिवार की तस्वीरें साझा कर ट्रोल कर रहे थे। उनके पिता ज्ञानेश कुमार, जो केरल कैडर के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी और वर्तमान में देश के मुख्य चुनाव आयुक्त हैं, को भी इस ट्रोलिंग में घसीटा गया।

 

मेधा रूपम का प्रशासनिक सफर

2014 बैच की आईएएस अधिकारी मेधा रूपम ने यूपीएससी परीक्षा में 10वीं रैंक हासिल की थी। दिल्ली यूनिवर्सिटी के सेंट स्टीफंस कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक मेधा ने बरेली में असिस्टेंट मजिस्ट्रेट के रूप में अपनी पहली पोस्टिंग संभाली। इसके बाद वह मेरठ, हापुड़ और कासगंज में अहम पदों पर रहीं। अगस्त 2025 में उन्हें गौतम बुद्ध नगर का डीएम नियुक्त किया गया।

व्यक्तिगत जीवन

राष्ट्रीय स्तर की राइफल शूटर रह चुकीं मेधा रूपम ने केरल राज्य शूटिंग चैंपियनशिप में तीन गोल्ड मेडल जीते हैं। उनके पति मनीष बंसल भी 2014 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और वर्तमान में सहारनपुर में कार्यरत हैं।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें