Thursday, August 14, 2025 07:15:55 PM

सक्षम शर्मा बीएसएफ में अधिकारी
ग्राम इलाहाबास के सक्षम शर्मा BSF में अधिकारी रैंक पर नियुक्त, गांव में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान

सक्षम शर्मा को बीएसएफ में अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया, जो इलाहाबास ग्राम के लिए एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। ग्रामवासियों ने उनका भव्य स्वागत किया।

ग्राम इलाहाबास के सक्षम शर्मा bsf में अधिकारी रैंक पर नियुक्त गांव में  हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान
सक्षम शर्मा को सम्मानित करते ग्रामीण | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। आज 14 अगस्त 2025 का दिन ग्राम इलाहाबास के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो गया। गांव के निवासी सक्षम शर्मा (सुपौत्र पंडित रविदत्त शर्मा और पंडित लच्छूराम शर्मा एवं सुपुत्र पंडित प्रमोद शर्मा) देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) में अधिकारी रैंक पर नियुक्त हुए हैं। यह पहली बार है जब गांव के किसी युवा ने बीएसएफ में अधिकारी पद प्राप्त किया है, जिससे पूरे गांव में गर्व और उत्साह का माहौल है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर गुरुवार को सर्वोदय विद्यालय परिसर में झंडारोहण के साथ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में ग्रामवासियों ने सक्षम शर्मा को फूलमालाओं, शाल और नोटों की माला पहनाकर सम्मानित किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सक्षम शर्मा ने बताया कि उनेहोंने अपनी ट्रेनिंग जुलाई महीने में पूरी कर ली है और ओडिशा में उन्हें पहली तैनाती मिली है। पासिंग आउट परेड के बाद जब सक्षम अपने घर पहुंचे तो गांव वालों ने उनके लिए विशेष सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें सम्मानित किया।

गांव के गणमान्य लोगों की उपस्थिति
कार्यक्रम में पं० रविदत्त शर्मा मुनिम जी, मास्टर मांगेराम शर्मा, पन्नालाल शर्मा, पं० लच्छूराम शर्मा, पदम नागर, बॉबी शर्मा, सतीश शर्मा, अशोक शर्मा, ओमदत्त, नीरज शर्मा, यशपाल शर्मा एडवोकेट, विमल शर्मा एडवोकेट, प्रमोद शर्मा, हरीश शर्मा, राजेन्द्र प्रधान, संजय पीलवान, लोकेश पीलवान, उमेश भाटी, संजू शर्मा, चरणसिंह बैरागी, मोहित पंडित, अनिल शर्मा ठेकेदार, मोंटी पंडित, महेश शर्मा, पवन शर्मा, कालूराम शर्मा, सोनू भाटी, नीलम भाटी, बीरे पीलवान, रवि प्रधान, मोनू खारी, सुरेन्द्र अवाना, मनोज शर्मा और धीरू बैरागी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान “भारत माता की जय” के जयकारों से वातावरण गूंज उठा। ग्रामवासियों ने सक्षम शर्मा को गांव का गौरव बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और देश सेवा के लिए शुभकामनाएं दीं।


सम्बन्धित सामग्री




हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें