होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर जिले के दसूहा क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई, जिससे मौके पर चार लोगों की मौत हो गई, जबकि 24 से अधिक यात्री घायल हो गए हैं। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। पुलिस और एंबुलेंस की मदद से घायलों को दसूहा के सिविल अस्पताल और कुछ को होशियारपुर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। कुछ घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है।
यह दुर्घटना दसूहा–हाजीपुर रोड पर स्थित सगरा अड्डा के पास हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तेज़ रफ्तार और चालक द्वारा नियंत्रण खोने के कारण बस पलट गई। हादसे के समय बस में लगभग 35 से 40 यात्री सवार थे। पाठकराज डिजिटल अपने पाठकों को इस दुर्घटना से जुड़ी हर नई जानकारी, बयान और प्रशासनिक निर्णय से तत्काल अपडेट करता रहेगा।