Saturday, July 19, 2025 08:19:10 PM

नोएडा में दर्दनाक सड़क हादसा
तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल

नोएडा में देर रात एक ऑटो चालक तेज रफ्तार कार से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद कार चालक फरार हो गया।

तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर चालक गंभीर रूप से घायल
ब्रेकिंग | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-15 के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। ऑटो चालक सड़क किनारे सवारियों का इंतजार कर रहा था तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और चालक बुरी तरह घायल हो गया।

स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल चालक को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। चालक की पहचान फिलहाल गोपनीय रखी गई है। घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस का कहना है कि कार की पहचान कर ली गई है और आरोपी की तलाश जारी है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें