ग्रेटर नोएडा। चर्चित निक्की हत्याकांड में एक नया मोड़ आ गया है। 22 अगस्त को हुए अंतिम संस्कार का वीडियो सामने आने के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं। पहले परिवार ने आरोप लगाया था कि हत्या के बाद आरोपी पति विपिन और ससुराल वाले शव को जलाकर मौके से भाग गए थे, लेकिन वीडियो में निक्की के ससुर को चिता को मुखाग्नि देते और बेटे को पास खड़ा दिखाया गया।
वीडियो ने पलटी कहानी
अंतिम संस्कार का वीडियो यह दर्शाता है कि घटना के बाद दोनों परिवार एक साथ मौजूद थे। पहले दावा था कि ससुराल वाले शव को जला कर फरार हो गए। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि अगर हत्या हुई थी, तो फिर परिवार अंतिम संस्कार में क्यों शामिल था?
विपिन पर पहले से दर्ज थी FIR
अक्टूबर 2024 में जारचा थाने में विपिन के खिलाफ एक लड़की ने मारपीट व शोषण का केस दर्ज कराया था। सूत्रों के अनुसार, विपिन का उस लड़की से अफेयर चल रहा था।
निक्की और उसकी बहन ने विपिन को उस लड़की के साथ रंगे हाथ पकड़ा था। इसके बाद विपिन ने खुद को सही साबित करने के लिए लड़की की पिटाई की थी।
फोर्टिस अस्पताल का बयान और पुलिस जांच
निक्की को जलने के बाद फोर्टिस अस्पताल लाया गया था। भर्ती के समय ससुराल वालों ने कहा कि सिलेंडर फटने से आग लगी। अस्पताल ने पुलिस को मेमो भेजकर यही जानकारी दी थी। पुलिस अब डॉक्टरों के बयान दर्ज करेगी और सीसीटीवी फुटेज खंगालेगी।
पुलिस जांच के प्रमुख बिंदु
-
क्या निक्की की मौत हादसा थी या हत्या?
-
ससुराल वालों ने सिलेंडर ब्लास्ट की कहानी क्यों गढ़ी?
-
अंतिम संस्कार के समय दोनों परिवार एक साथ क्यों थे?
-
अस्पताल भर्ती के समय घटना के असली कारण को क्यों छिपाया गया?