Monday, August 04, 2025 06:08:00 PM

आयुर्योग एक्सपो समापन समारोह
योग और आयुर्वेद से जीवन होता है सरल - केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले

ग्रेटर नोएडा में आयुर्योग एक्सपो के समापन पर रामदास अठावले ने योग और आयुर्वेद की महत्वपूर्णता पर प्रकाश डाला।

योग और आयुर्वेद से जीवन होता है सरल - केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले
केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले संबोधित करते हुए | पाठकराज
पाठकराज

ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में आयोजित वेलफेस्ट इंडिया 2025 के अंतर्गत आयोजित आयुर्योग एक्सपो के समापन समारोह में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री रामदास अठावले ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

समारोह को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री अठावले ने कहा, “योग और आयुर्वेद भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर हैं। ये न केवल हमें निरोग बनाते हैं, बल्कि जीवन को सरल और संतुलित भी करते हैं। हर व्यक्ति को योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाना चाहिए।” उन्होंने कहा कि आयुर्वेद और योग के माध्यम से तनाव, जीवनशैली संबंधी रोग और मानसिक अशांति जैसी समस्याओं का समाधान संभव है। इसके प्रसार के लिए ऐसे आयोजनों की महत्वपूर्ण भूमिका है।

 

देश-विदेश से जुटे आयुर्वेद और योग विशेषज्ञ

इस भव्य आयोजन में देश के कोने-कोने से आयुर्वेद चिकित्सक, योगाचार्य, प्राकृतिक चिकित्सा विशेषज्ञ और वैकल्पिक चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने भाग लिया। विभिन्न स्टॉल्स में औषधीय उत्पादों, हर्बल उपचार पद्धतियों, वैलनेस उपकरणों और प्राकृतिक जीवनशैली से संबंधित जानकारी प्रदान की गई। चार दिवसीय आयुर्योग एक्सपो में हजारों लोगों ने भागीदारी की और मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण, योग सत्र, पंचकर्म परामर्श, और प्राकृतिक चिकित्सा विधियों का लाभ उठाया। आयोजकों के अनुसार इस बार एक्सपो में युवाओं, वरिष्ठ नागरिकों और महिलाओं की विशेष भागीदारी रही।

 

सरकार दे रही है आयुष को बढ़ावा

मंत्री अठावले ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि सरकार आयुष पद्धति को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। देशभर में आयुष अस्पतालों और योग केन्द्रों की स्थापना की जा रही है ताकि आम जनता को स्वास्थ्य के पारंपरिक साधन सहज रूप से उपलब्ध हो सकें।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें