Tuesday, June 17, 2025 11:34:19 PM

विवाद से उत्पन्न हिंसा और गिरफ्तारी
सेक्टर-126 में पार्किंग विवाद बना हमले की वजह, दो आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में पार्किंग विवाद के बाद दो व्यक्तियों ने एक व्यक्ति को कार से टक्कर मारकर घायल कर दिया, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया।

सेक्टर-126 में पार्किंग विवाद बना हमले की वजह दो आरोपी गिरफ्तार
पुलिस हिरासत में भेजे गए दोनों आरोपी | पाठकराज
पाठकराज

नोएडा। सेक्टर-126 थाना क्षेत्र में पार्किंग को लेकर हुआ विवाद हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। घटना सोमवार की रात की है, जब आरोपियों ने अपनी कार से एक व्यक्ति को टक्कर मारकर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मात्र 12 घंटे के भीतर दोनों नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, घटना सेक्टर-126 क्षेत्र में उस वक्त हुई जब बलविंदर सिंह पर कार से टक्कर मार दी गई। आरोप है कि विपिन भाटी और मोनू भाटी ने तेज रफ्तार में ग्लैंजा कार चलाकर बलविंदर सिंह को जानबूझकर टक्कर मारी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही थाना सेक्टर-126 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पुलिस ने महज 12 घंटे के अंदर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। घटना में प्रयुक्त वाहन ग्लैंजा कार को भी बरामद कर लिया गया है। विपिन भाटी उर्फ अंशू और मोनू भाटी को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। इस घटना में त्वरित गिरफ्तारी से पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि सार्वजनिक स्थानों पर हिंसा और धमकी की कोई जगह नहीं है।


सम्बन्धित सामग्री






हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें!

विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें