Saturday, May 17, 2025 09:00:06 PM

रेव पार्टीज का काला चेहरा दान सिंह गिरफ्तार
रेव पार्टियों में चरस सप्लाई करने वाला वांछित तस्कर गिरफ्तार, 10 साल से था फरार

दिल्ली-एनसीआर में चरस सप्लाई करने वाले तस्कर दान सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार किया। वह 2014 से फरार था और 2022 में भगोड़ा घोषित हुआ।

रेव पार्टियों में चरस सप्लाई करने वाला वांछित तस्कर गिरफ्तार 10 साल से था फरार
प्रतीकात्मक तस्वीर
पाठकराज

नई दिल्ली। दिल्ली-एनसीआर की रेव पार्टियों में चरस सप्लाई करने वाले वांछित तस्कर दान सिंह उर्फ दानवीर सिंह को दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी 2014 में 2.2 किलोग्राम चरस के साथ पकड़ा गया था लेकिन जमानत पर बाहर आने के बाद अदालत की कार्यवाही से बचता रहा। 2022 में उसे भगोड़ा घोषित कर दिया गया था।

 

पूरा मामला:

  • 26 मार्च 2014: करोल बाग में स्पेशल सेल ने एक रूसी नागरिक को चरस सप्लाई करते दो तस्करों को गिरफ्तार किया था।

  • पूछताछ में सामने आया कि ये चरस दान सिंह ने भेजी थी, जिसके बाद उसे भी 24 मई 2014 को गिरफ्तार किया गया।

  • जमानत पर बाहर आकर वह अदालती कार्रवाई से भागता रहा और 30 मार्च 2022 को कोर्ट ने भगोड़ा घोषित कर दिया।

 

कैसे पकड़ में आया:

  • गिरफ्तारी से बचने के लिए नाम, पहचान और ठिकाना बदलता रहा।

  • केवल रात के वक्त अपने गांव आता था।

  • 14 मई को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली और कांगड़ा, हिमाचल प्रदेश से उसे ACP राजपाल डबास और इंस्पेक्टर पवन सिंह की टीम ने गिरफ्तार कर लिया।

 

 दान सिंह का काला इतिहास:

  • पढ़ाई के दौरान बुरी संगत में पड़ा और फिर ड्रग्स और शराब की लत लग गई।

  • गांव के ही तस्करों अनिल कुमार और अनिल उर्फ लकी के साथ मिलकर हशीश की खेती और फिर दिल्ली में चरस सप्लाई शुरू कर दी।


सम्बन्धित सामग्री