नोएडा में देर रात एक ऑटो चालक तेज रफ्तार कार से टक
तेज रफ्तार कार ने ऑटो को मारी टक्कर, चालक गंभीर रूप से घायल
नोएडा। देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एक ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा थाना फेस-1 क्षेत्र के सेक्टर-15 के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार ने ऑटो को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, हादसा शुक्रवार रात करीब 11 बजे हुआ। ऑटो चालक सड़क किनारे सवारियों का इंतजार कर रहा था तभी पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार कार ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ऑटो पलट गया और चालक बुरी तरह घायल हो गया।